चाईबासा। रविवार सुबह 9 बजे स्वच्छता एवं साफ-सफाई को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुफ्फसिल थाना परिसर में सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना परिसर, कार्यालय कक्ष, बैरक एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।