फतुहा: मलबिगहा गांव में अपराधी ने टेंपो चालक की सीने में गोली मारकर हत्या की
Fatwah, Patna | Sep 21, 2025 मलबिगहा गांव में एक अपराधी ने टेंपो चालक की सीने में गोली मारकर हत्या कर दिया है। मृतक मलबिगहा गांव निवासी योगेंद्र यादव के 28 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार है। मृतक के परिजनों ने गोली मारने वाले आरोपी गांव के ही पप्पू कुमार को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दिया है। जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया है। घायल पप्पू को सीएचसी लाया गया है। जहां से पटना रेफर कर दिया गया है।