सिसई: इंडियन ढाबा के पास सड़क दुर्घटना में अज्ञात वृद्ध की मौत, शव को सदर अस्पताल भेजा गया
Sisai, Gumla | Dec 25, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे में स्थित इंडियन ढाबा के पास सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की बुधवार शाम घटनास्थल पर ही मौत हो गई।हालांकि दुर्घटना कैसे घटी यह कोई नहीं देख पाया। लेकिन आसपास के ग्रामीणों का अनुमान है पैदल चलते हुए वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया है। जिससे उसके पैरों में और सर में गहरी चोट आई।