सिसई: जिंदा गांव में सोना सबरन धोती साड़ी योजना के तहत कोयल महिला मंडल ने मुखिया की उपस्थिति में लाभार्थियों को वितरण किया
Sisai, Gumla | Dec 25, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के जिंदा गांव में बुधवार को पंचायत के मुखिया सुनीता कुमारी की उपस्थिति में 100 से ज्यादा लाभुकों के बीच धोती साड़ी और लूंगी का वितरण किया गया।यह वितरण सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के अंतर्गत कोयल महिला मंडल के द्वारा किया गया। जिसमें गांव के निर्धन ग्रामीणों के बीच 10-10 रुपए में साड़ी और धोती दिया जा रहा है।लाभुक भी उत्साहित थे।