सिसई: सिसई बस्ती में ट्रैक्टर हादसे में हुए मौत को लेकर चालक के खिलाफ सिसई थाने में मामला दर्ज
Sisai, Gumla | Dec 23, 2024 सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने सोमवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि बीते रविवार को ट्रेक्टर हादसा में हुई अनस अंसारी की मौत को लेकर सिसई बस्ती निवासी सब्बू अंसारी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।वहीं पुलिस ने हादसे में शामिल जोन डियर ट्रेक्टर को भी जब्त कर लिया है।ज्ञात हो कि बच्चे की मौत के बाद आक्रोशित परिजन व स्थानीय लोगो सड़क जाम किया था।