सिसई: प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गिरजाघरों में मध्य रात्रि के बाद मिस्सा पूजा के साथ क्रिसमस का त्यौहार मनाया जा रहा है
Sisai, Gumla | Dec 25, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जीईएल और रोमन कैथोलिक चर्च में मंगलवार मध्य रात्रि 12 बजे के बाद क्रिसमस की मिस्सा पूजा की गई। इसके साथ ही क्रिसमस का त्यौहार मनाना शुरू हो गया।क्रिसमस को लेकर चर्च को भव्य तरीके से सजाया गया था। मिस्सा पूजा के बाद विभिन्न प्रकार के भजन और संगीत नृत्य करतेहुए ईसाई धर्मावलंबी नजर आए। ईसाई धर्मावलंबियों में खासा उत्साह देखा गया।