सिसई: छारदा टुकु पत्रा में जंगली हाथियों का विशाल झुंड पहुंचा, ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई
Sisai, Gumla | Dec 24, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के छारदा पंचायत के टुकु पत्रा में मंगलवार सुबह जंगली हाथियों का विशाल झुंड देखा गया। झुंड में 18 से ज्यादा जंगली हाथी है।वही इतने बड़े जंगली हाथीयों के झुंड को देखकर ग्रामीणों में भी अफरा तफरी है। हालांकि सैकड़ो की संख्या में लोग जंगली हाथियों को देखने के लिए पहुंचे हुए हैं।प्रशासन ने ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने का निर्देश दिया है।