टीकमगढ़: पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन, राजपत्रित अधिकारी और जिले के थाना-चौकी प्रभारी शामिल हुए
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा टीकमगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के थाना चौकी प्रभारी की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में जिले के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारी शामिल हुए। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना चौकी प्रभारी को जन सामान्य से अपना व्यवहार अच्छा करने एवं जनता की यथासंभव समस्याओ का निराकरण करने को निर्देशित किया गया।