सिंघेश्वर: सिंहेश्वर में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, कार से ₹9.5 लाख नकद सहित युवक गिरफ्तार
सिंहेश्वर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 ग्राम स्मैक के साथ एक कार सवार युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सबेला और पथरहा के बीच कार को रोककर जांच की, जहां से करीब साढ़े नौ लाख रुपये नगद और स्मैक बरामद हुआ। कार को भी जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है।