आज़मगढ़: फतेहगढ़ जेल से हुई सपा विधायक रमाकांत यादव की वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई MP MLA कोर्ट में पेशी, 23 अप्रैल को पड़ी तारीख@
फतेहगढ़ जेल में बंद पूर्व सांसद तथा वर्तमान सपा MLA रमाकांत यादव को जहरीली शराब कांड के तीन अलग अलग मुकदमों में शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एमपीएमएलए न्यायालय में पेश किया गया। 21 फरवरी 2022 को अहरौला थाना के माहुल कस्बे में जहरीली शराब पी लेने से 7 लोगों की मौत हो गई थी तथा 45 व्यक्ति गंभीर रूप से अस्वस्थ हो गए थे। इसी में पुलिस कार्रवाई हुई थी।