आज़मगढ़: हरैया पुल से अन्तर्जनपदीय 03 पशु तस्कर गिरफ्तार, 02 अवैध तमन्चा व कारतूस व 01 बछड़ा, 5 मोबाईल फोन, 1 लाख रूपया नगद बरामद
थाना कोतवाली के हरैया पुल से शुक्रवार को थाना कोतवाली व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय 03 पशुतस्कर गिरफ्तार किए गए। उनके कब्जे से 2 अवैध तमन्चा व कारतूस व 1 बछड़ा, 5 मोबाईल फोन, ₹1लाख नगद बरामद किया गया। थाना कोतवाली पर वादी मुकदमा मनीष प्रजापति निवासी हरैया थाना कोतवाली आजमगढ़ ने लिखित तहरीर दिया था कि उसके बेदौर से भैंस व दो पड़िया चोरी चली गई।