आज़मगढ़: गेहूं कटाई सीजन को लेकर दमकल विभाग अलर्ट, पुलिस अधीक्षक ने कहा वह स्वयं प्रतिदिन कर रहे मानिटरिंग
गर्मी का मौसम और गेहूं कटाई का समय आते ही अगलगी की घटना में काफी वृद्धि हो गई है। रोज बड़े पैमाने पर गेहूं के खेत में आग लगने से किसानों को बड़े पैमाने पर क्षति हो रही है। SP अनुराग आर्य और अग्निशमन विभाग ने दिशा निर्देश जारी कर सभी लोगों से इस पर ध्यान देने की अपील किया है। एसपी ने कहा कि खेत में फसल के लिए अग्नि सुरक्षा पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।