आज़मगढ़: मुबारकपुर नगर पालिका अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार के सीज होने की सूचना पर दूसरे पक्ष के सभासदों ने मनाई खुशियां
मुबारकपुर नगर पालिका परिषद में पिछले वर्ष हुए कार्य समेत अन्य मामलों में शिकायत की जांच एसडीएम सदर और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय से कराई गई थी। मामले से संबंधित शासन के आदेश का पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शासन के आदेश में लिखा है कि डीएम की जांच में प्रथम दृष्टया आरोपों को सत्य पाया गया था। जिसकी रिपोर्ट शासन को प्रेषित की गई थी।