बाँकीपुर विधानसभा उप निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लेने के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने बालिका उच्च विद्यालय, बाँकीपुर स्थित डिस्पैच सेन्टर एवं ए.एन. कॉलेज स्थित मतगणना केन्द्र का भ्रमण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निदेश दिये कि बरसात के मौसम को देखते हुए सारी तैयारी करें। डिस्पैच सेन्टर एवं मतदान केन्द्र पर अनवरत बिजली आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी अधिष्ठापन एवं अन्य आवश्यक तैयारी ससमय सुनिश्चित करने को कहा गया।
#Bankipur
#Byepoll
Election Commission of India
Chief Electoral Officer, Bihar
15 views | Patna, Bihar | Jul 11, 2026