जमुई: गिद्धेश्वर के पास ठेला और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में दो लोग हुए घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 10, 2024 ख़ैरा - गढ़ी मुख्य मार्ग पर गिद्धेश्वर के पास शनिवार की रात मेला से लौटने के दौरान तेज रफ्तार बाइक और ठेला के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक और ठेला चालक यानि दो लोग घायल हो गए। दोनो घायलों को परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा दोनों का इलाज किया जा रहा है।