कौंच: कोंच में एसीएमओ ने प्राइवेट अस्पतालों और सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, बिना प्रपत्र संचालित पैथोलॉजी को जारी किया नोटिस
Konch, Jalaun | Jun 10, 2026 कोंच में बुधवार दोपहर 1 बजे एसीएमओ डॉ. अरविंद भूषण ने नगर के निजी अस्पतालों एवं सीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्टाफ को दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मां सिंहवाहिनी मल्टी स्पेशलिटी पैथोलॉजी पर संचालन संबंधी आवश्यक प्रपत्र नहीं मिले। इस पर एसीएमओ ने संचालक को तीन दिन में प्रपत्र प्रस्तुत करने निर्देश दिए हैं।