जगदलपुर में हुए सोने की दुकान से दिनदहाड़े चोरी के मामले में नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार
जगदलपुर में ज्वेलर्स शॉप से करोड़ों के आभूषणों की उठाईगिरी के मामले में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में नाबालिग सहित कुल 6 आरोपियों को रायकोट के जंगल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 750 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुआ हैं। 7 नवंबर को हुई इस वारदात को एक महिला गैंग ने अंजाम दिया था। तकरीबन 1200 ग्राम सोने के आभूषण महिला गैंग ने चोरी किए थे जिसकी अनुमानित कीमत पौने दो करोड़ रुपए आंकी गई थी, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के मुख्य आरोपी फूलों कश्यप को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है। हालांकि, वारदात में शामिल तीन अन्य संदिग्ध आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले म�
Raipur, Raipur | Nov 11, 2026