शिवपुरी नगर: गुरुद्वारा चौराहे पर तहसीलदार की कार और आईटीबीपी जवान की कार में हुई भिड़ंत
शिवपुरी जिले के कोतवाली क्षेत्र के गुरुद्वारा चौराहे पर तहसीलदार की कार और आईटीबीपी जवान की कार में टक्कर के बाद विवाद हो गया। इस विवाद में तहसीलदार के पति और आईटीबीपी के जवान के बीच बहस हो गई थी। हालांकि, बाद में नुकसान की भरपाई के पैसे ले देकर मामला शांत हो गया था। घटना शनिवार की रात 9 से 10 बजे के बीच की बताई गई है।