शिवपुरी नगर: राठौर समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, कहा- विधायक ने पुलिस को दबाब में लेकर कराई झूठी FIR, जांच की मांग
शिवपुरी जिले के छर्च थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में शनिवार की सुबह 26 साल के युवक का शव उसी के गेंत में पड़ा हुआ मिला था। परिजनों ने हत्या के आरोप राठौर समाज के एक परिवार पर लगाए थे। छर्च थाना पुलिस ने राठौर समाज के पिता पुत्र सहित पांच लोगों पर ह्त्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। आज पीड़ित परिवार और राठौर समाज ने एकजुट होकर एसपी को सौपा ज्ञापन।