शिवपुरी नगर: महुआ में खेत की मेड़ से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुआ विवाद, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठियों से किया हमला
महुआ गांव के रहने वाले इन्द्रपाल यादव पुत्र काशीराम यादव उम्र 45 ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका खेत की मेड़ से ट्रैक्टर निकालने को लेकर पड़ोसी लल्लीराम यादव से विवाद हो गया.इसी विवाद पर लल्लीराम यादव ने अपने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके परिवार पर लाठियों से हमला कर दिया.जिससे उसका परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है ।