शिवपुरी नगर: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में सभी ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश
शिवपुरी में अभी स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। 17 सितंबर से शुरू हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कई गतिविधियां आयोजित हो रही है, जिसका उद्देश्य यही है कि हम सभी स्वच्छता के प्रति प्रेरित हों। हमारे आसपास का वातावरण साफ सुथरा रहे। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रविवार की सुबह शिवपुरी के कलेक्ट्रेट परिसर में श्रमदान किया गया।