शिवपुरी नगर: दौरानी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, ट्रॉली में बैठा युवक दबकर हुआ घायल
दौरानी गांव के रहने वाले रामचरण आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह गांव के ही अन्य साथियों के साथ खेत से तीली की फसल लेकर ट्रैक्टर ट्राली से अपने गांव की ओर आ रहा था। तभी गांव के पास ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वह ट्रॉली के नीचे दब गया। और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया