बक्सर: शहर के गायत्री घाट से एक सौ लीटर शराब के साथ बाइक जब्त, तस्कर फरार.
Buxar, Buxar | Mar 19, 2024 बक्सर शहर के चरित्रवन स्थित गायत्री घाट के पास मंगलवार को छापेमारी कर पुलिस ने एक सौ लीटर शराब व एक बाइक को जब्त कर ली. जबकि तस्कर फरार होने में कामयाब हो गया. पुलिस के मुताबिक सूचना के बाद गायत्री घाट पहुंची पुलिस को लावारिस हालत मेंं पड़ी देसी व विदेशी ब्रांड की शराब मिली. मौके पर खड़ी एक बाइक भी बरामद की गई. तस्कर को पुलिस के आने की सुचना मिल गई थी.