बक्सर: जेल नहर पइन पर सड़क निर्माण के दौरान सामने आई अनियमितता, वार्ड पार्षद ने अधिकारी से की शिकायत
Buxar, Buxar | Mar 19, 2024 जेल नहर पइन पर सड़क निर्माण के दौरान नालियों को तोड़ने और उनकी मरम्मत नहीं किए जाने पर वार्ड पार्षद दीपक सिंह ने नाराजगी जाहिर की है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर वार्ड पार्षद ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का अवलोकन किया। वार्ड पार्षद ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को इसकी लिखित शिकायत दी।