बक्सर: व्यवहार न्यायालय के युवा अधिवक्ता का हुआ निधन, न्यायालय में नो वर्क के बाद श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
Buxar, Buxar | Mar 19, 2024 व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता जिले के कोरान सराय थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के निवासी अशोक कुमार सिंह का हृदय गति रूकने के कारण निधन हो गया है. सोमवार को न्यायालय में कार्य संपन्न करने के बाद वह घर लौटे थे, जिसके बाद उन्होंने तबीयत खराब होने की शिकायत की थी. मंगलवार की सुबह उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.