बक्सर: जिले के सभी थाना क्षेत्र में एसपी के निर्देश पर चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान, वसूला गया सडसठ हजार 5 सौ जुर्माना.
Buxar, Buxar | Mar 19, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने को लेकर जिले की पुलिस पूरी तरह से जुट गई है. लोकसभा को देखते हुए अपराध की रोकथाम के दृष्टिकोण से जिले में SP मनीष कुमार के निर्देश के आलोक में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. हथियारों के साथ ही प्रतिबंधित शराब के तस्करो को भी पकड़ा गया है. वही विशेष जांच अभियान में जिले से कुल 67500 जुर्माना वसूल किया है