तारानगर: तारानगर में हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर राख, दमकल व टैंकरों से आग बुझाने का प्रयास जारी
तारानगर-सरदारशहर सड़क पर बुधवार सुबह एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री परिसर में रखा भारी मात्रा में सामान आग की चपेट में आ गया। आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री की बिल्डिंग को भी काफी नुकसान पहुंचा और उसके पूर्ण रूप से नष्ट होने की जानकारी सामने आ रही है।