बल्देवगढ़: टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग झिंनगुवां के पास ट्रक और बस की भिड़ंत में एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल
टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग झिंनगुवां के पास आज शाम करीब 4:00 बजे बस और ट्रक की भिड़ंत में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।बताया गया कि एक ट्रक जो कि टीकमगढ़ से छतरपुर की ओर जा रहा था।तभी झिंनगुवां के पास पीछे से खनियाधाना से अमानगंज बारात लेकर जा रही एक बस ट्रक से टकरा गई।बस में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।जिन्हें बल्देवगढ़ CHC में भर्ती कराया गया।