गोवर्धन: गोवर्धन जमीन विवाद में दबंगों ने सरेआम बंदूक लहराते हुए जान से मारने की दी धमकी, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स हाथ में बंदूक लहराते हुए पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस दबंगई के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग खौफजदा हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत तफ्तीश शुरू कर दी है।