जहानाबाद: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जहानाबाद में आगमन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद
जहानाबाद में पूर्व मुख्यमंत्री राजद सुप्रीमो Lalu Prasad Yadav एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, वे स्थानीय निवासी भीम यादव की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए और नवदंपति को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना और कुछ समय कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने जहानाबाद से अपने पुराने जुड़ाव का जिक्र किया।