कुनकुरी: कुनकुरी मेडिकल कॉलेज को मिली 50 एमबीबीएस सीटों की मंजूरी, आयुक्त नरेंद्र दुग्गा ने ली पहली स्वशासी समिति की बैठक
शासकीय मेडिकल कॉलेज कुनकुरी में इसी शैक्षणिक सत्र से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। सरगुजा संभाग के आयुक्त नरेंद्र दुग्गा ने प्रथम स्वशासी समिति की बैठक में मेडिकल कॉलेज की तैयारियों की समीक्षा करते हुए एनएमसी के सभी मानकों के अनुरूप अधोसंरचना और मानव संसाधन की व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। इस सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश होगा।