जमुई: दो लाख रुपया का इनामी अपराधी रौंदी यादव को पुलिस ने सिकंदरा से किया गिरफ्तार, SP ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
Jamui, Jamui | Mar 19, 2024 हत्या, अपहरण ,आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न 18 अपराधिक मामलों में फरार चल रहे दो लाख रुपया का इनामी लछुआड़ निवासी रौंदी यादव को गठित पुलिस की टीम ने सिकंदरा से गिरफ्तार कर लिया है। रौंदी यादव की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। जिसकी तालाश लंबे अरसे से थी। उक्त जानकारी मंगलवार की देर शाम प्रेस वार्ता के दौरान एसपी डॉ.शौर्य सुमन ने दी है।