जतारा: जतारा:विधायक पर फेसबुक से अभद्र टिप्पणी पड़ी भारी: युवक गिरफ्तार, माफी मांगकर बोला—'विधायक मेरे बड़े भाई समान'
टीकमगढ़। जतारा विधायक हरिशंकर खटीक और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ फेसबुक पर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि विधायक द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और डॉक्टरों को फटकार लगाने का वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर युवक ने कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।