करछना: करछना थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस पर आई पांच शिकायतें, एक भी शिकायती पत्र का नहीं हुआ समाधान
करछना थाना परिसर में शनिवार को नायक तहसीलदार संतोष यादव की अगवाई में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र से आए हुए फरियादियों के द्वारा विभिन्न समस्या से संबंधित पांच शिकायतें दर्ज कराई गई। कम शिकायत होने के बावजूद भी एक भी शिकायती पत्र का मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका। इससे आए हुए फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा।