तीन बच्चों की मां के लापता होने से मचा हड़कंप
रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के उल्ली गांव से तीन बच्चों की मां के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति अशोक कुमार ने थाना में आवेदन देकर मोहम्मदाबाद निवासी एक युवक पर शादी की नीयत से पत्नी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है।
बताया गया कि महिला 5 जून को अपने बच्चों के साथ मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
स्थान: उल्ली गांव, नौहट्टा (रोहतास)
#RohtasNews #Nauhatta #BiharNews #BreakingNews #UlliVillage #ApnaRohtas #LocalNews