अनूपपुर: NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मशाल जुलूस, केंद्र सरकार के खिलाफ हुई जमकर नारेबाजी
अनूपपुर। देशभर में आयोजित NEET परीक्षा में सामने आए पेपर लीक मामले के विरोध में जिला मुख्यालय अनूपपुर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विशाल मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और परीक्षा प्रणाली में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।