समस्तीपुर: 4 साल पहले मृत युवक नोएडा में जिंदा मिला, 4 लोग जेल गए, ग्रामीणों ने रोसड़ा पुलिस को सौंपा
समस्तीपुर के रोसड़ा थाना में दर्ज चार साल पूर्व जिस युवक की हत्या और शव गायब के आरोप में चार लोगों को जेल जाना पड़ा था, वह चार साल बाद नोएडा में जिंदा मिल गया। युवक के मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीण उसे पकड़कर रोसड़ा थाना ले आए, जिसके बाद थाने पर हंगामा हो गया। मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव का है। 1 जुलाई 2022 को गांव के मदन यादव ने रोस