टिकारी: टिकारी नगर परिषद के मुख्य बाजार में लंबे समय से खराब सड़क बत्तियों की मरम्मत शुरू
Tikari, Gaya | Sep 4, 2026 टिकारी नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार में लंबे समय से दर्जनों स्ट्रीट लाइट खराब व बंद पड़ी हुई थी। जिसका मरम्मती अभियान शुक्रवार को शुरू हुआ। बूम लिफ्ट के माध्यम से मिस्त्री ने ऊँचे बिजली के खंभे में लगे लाइट को ठीक किया। आंधी और बारिश के बीच खराब हुई लाइट के कारण सड़कों पर अंधेरा पसरा रहता था। जिससे नगर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।