🛡️ साइबर जागृति अभियान : जागरूक कांकेर, सुरक्षित कांकेर।
प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” के तहत कांकेर पुलिस ने जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाते हुए 3,145 जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 1.16 लाख नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया।
📍 अभियान के दौरान विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, श्रमिकों, शासकीय संस्थानों एवं ग्रामीण-अर्द्धशहरी क्षेत्रों के नागरिकों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया।
🌐 “साइबर चौपाल” के माध्यम से 400 से अधिक ग्राम सभाओं को साइबर जागरूकता से जोड़ा गया तथा ग्रामीणों को साइबर अपराध के विरुद्ध सतर्क रहने का सामूहिक संकल्प दिलाया गया।
🚨 डिजिटल अरेस्ट, OTP/UPI फ्रॉड, फर्जी कॉल-लिंक, सोशल मीडिया अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी देकर नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित किया गया।
🤝 कांकेर पु�
Kanker, Chhattisgarh | Oct 3, 2026