गोपालगंज: जंगलिया मोड़ पर ताजिया जुलूस में दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव, सदर एसडीपीओ जांच में जुटे
शहर के जंगलिया मोड़ पर रविवार की रात करीब आठ बजे दो मुहर्रम के जुलूस के मिलान के दौरान दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। वहीं मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वहीं मारपीट की घटना के बाद नगर थाना की पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही मारपीट करने में जुट गई हैं।