गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में पानी बहने की विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच रविवार की दोपहर 2:00 बजे मारपीट हो गई। वहीं इस बात की सूचना जब डायल 112 की पुलिस को मिली तो डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।