महागामा: गोड्डा डीसी और एसपी ने प्राचीन दुर्गा मंदिर व ऊर्जानगर पूजा पंडाल का किया निरीक्षण
Mahagama, Godda | Oct 16, 2026 महागामा। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर गोड्डा के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने महागामा प्राचीन दुर्गा मंदिर और ऊर्जानगर दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। इस दौरान पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात प्रबंधन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया गया।