मुगलसराय: मुगलसराय में यातायात विभाग ने दुकानदारों को थमाई नोटिस, सख्त कार्रवाई की गई
मुगलसराय में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टीएसआई ने गल्ला मंडी से भुपौली मोड़ तक दुकानदारों को नोटिस जारी कर सड़क किनारे ऑटो खड़े न कराने की चेतावनी दी। वही आज मंगलवार शाम 04 बजे को अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि किसी दुकान के सामने ऑटो खड़ा मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।