तमिलनाडु के मदुरई से दिल्ली के लिए बुलेट पर निकली राजलक्ष्मी मंदा, 15000 किलोमीटर की यात्रा कर पहुंची वाराणसी,
वाराणसी ।आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए और लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से बुलेट रानी के नाम से विख्यात तमिलनाडु निवासिनी राजलक्ष्मी मंदा सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी पहुंची। वोट फॉर नेशन, वोट फॉर मोदी के उद्घोष के साथ बुलेट रानी का जोरदार स्वागत किया गया