गाज़ियाबाद: लोनी बॉर्डर पुलिस ने जाली दस्तावेज तैयार कर 40 लाख का लोन लेकर धोखाधड़ी करने वाली 2 अभियुक्ताओं को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में संपत्ति के जाली दस्तावेज तैयार कर 40 लाख का लोन लेकर भाग जाने वाली कृष्णा देवी और शैलेश कुमारी नाम की 2 शातिर अभियुक्ता को लोनी बॉर्डर पुलिस टीम ने मंगलवार शाम करीब साढ़े 4 बजे बालाजी आरकेड, श्याम पार्क एक्सटेंशन साहिबाबाद गाजियाबाद से गिरफ्तार किया।