गाज़ियाबाद: नए साल के जश्न से पहले गाजियाबाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, विशेष अभियान में जिले भर के 192 होटलों को किया सील
गाजियाबाद कमिश्नरेट में नए साल के जश्न से पहले मंगलवार सुबह करीब 11 बजे से गाजियाबाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू की। सबसे बड़ी कार्रवाई अवैध होटलों पर हुई। पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र के आदेश पर शहर से देहात तक एक विशेष अभियान चलाया गया। इनमें पुलिस ने 192 होटल को सील कर दिया है।