पतरघट: पिपरा में ज़मीनी विवाद में मारपीट, एक व्यक्ति घायल
स्थानीय क्षेत्र के गोलमा पश्चिमी पंचायत स्थित पीपरा बस्ती में शनिवार को दो पक्षों के बीच जमीन विवाद के कारण हुई मारपीट में एक पक्ष का एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी पवनदेव कुमार उर्फ मंटू यादव को परिजनों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया।