बक्सर: चोल मुंडन संस्कार के चलते 29 अप्रैल को बक्सर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
Buxar, Buxar | Apr 28, 2026 29 अप्रैल को मुंडन संस्कार की शुभ तिथि है। इस दौरान शहर में होने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर का ट्रैफिक रूट प्लान जारी किया है। एसडीएम अविनाश कुमार के कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार सुबह 4 बजे से शाम 5 बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। साथ ही मालवाहक वाहनों को रात 10 बजे तक प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।