अशोक नगर: चंदेरी थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी ने खाया जहर, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के चंदेरी थाना अंतर्गत आने वाले एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को शाम 5:00 बजे अपने घर पर रखे जहरीले पदार्थ का सेवन किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों को पता चला तो किशोरी को उन्होंने निजी वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया।