गोरौल: आदमपुर गांव में हुए एक दिवसीय महामुकाबला में भगवानपुर ने कटरमाला को हरा कर कप पर जमाया कब्जा
कटरमाला टीम के कप्तान ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8ओवर में 68रन बनाया। जिसके जवाब में भगवानपुर टीम ने ताबड़ तोड़ बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर से एक ओवर पहले ही अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया मुख्य अतिथि में आए कटरमाला पंचायत के भावी मुखिया प्रत्यासी जयकांत कुमार ने फीता काट टूनामेंट का उद्घाटन किया ।